Sun. Mar 15th, 2026

पत्नी के चरित्र पर शक, कुल्हाड़ी से मार डाला; 7 साल के बेटे को भी मौत के घाट उतारा

प्रयागराज . प्रयागराज में पति ने पत्नी और बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना कोरांव थाना इलाके के बड़ाेखर कस्बे की है। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

आरोपी पुष्पराज पेशे से ट्रक ड्राइवर है। वह खेत में घर बनाकर रहता था। गुरुवार रात उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने पत्नी सुनीता (32) और दोनों बेटों रतन (10) व राज (7) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए।
कोरांव थाने की पुलिस के साथ एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा मौके पर पहुंचे। घायलों को पहले नजदीक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटे बेटे राज को मृत घोषित कर दिया। सुनीता और बड़े बेटे रतन को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कुछ देर बाद सुनीता की भी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *