Sun. Jan 19th, 2025

घर में अकेले थे मासूम, उन्होंने सबकुछ लूटा और फिर उनका गला भी घोंट गए

नई दिल्ली। रोहिणी के सेक्टर 35 में एक घर के अंदर दो मासूम बच्चों की संदिग्ध हालात में हत्या कर दी गई। दोनों बच्चे बुधवार सुबह मृत अवस्था में घर के अंदर मिले। घटना की जानकारी मिलने पर लोकल पुलिस पहुंची। दोनों बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि दोनों बच्चों की हत्या कैसे की गई। शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या की बात सामने आ रही है। बच्चों में 6 साल का पूरव और 4 साल का अभी है। पिता का इलाके में ही डेयरी बूथ है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर केस की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।

मदर डेयरी बूथ चलाते हैं माता-पिता
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों बच्चे सेक्टर-35 रोहिणी शाहबाद डेयरी इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहते थे। पूरव स्कूल में पढ़ाई कर रहा था, जबकि अभी को स्कूल में दाखिला दिलवाने के लिए माता-पिता प्लान कर रहे थे। इनके माता-पिता की इलाके में मदर डेयरी बूथ है। परिवारवालों ने बताया कि सुबह माता-पिता बूथ पर चले गए थे। कमरे में दोनों बच्चे सो रहे थे। कुछ घंटे बाद जब वह वापस आए। कमरे में दोनों को सोते हुए देखा था। लेकिन जब दोनों काफी देर तक हिले नहीं उनको कुछ शक हुआ। दोनों को काफी देर तक हिलाया। लेकिन दोनों अचेतावस्था में पड़े थे।

खुली मिलीं अलमारियां, जूलरी गायब
उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। दोनों को तुरंत महर्षि वाल्मिकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के गले पर हाथों की उंगलियों के निशान थे। इसके बाद पुलिस को वारदात की जानकारी दी गई। परिवारवालों ने बताया कि कमरे में रखी अलमारियां खुली पड़ी थीं, जिसमें से लाखों की जूलरी गायब है। उनका कहना है कि उनको शक है कि जब आरोपी घर में घुसे पूरव जाग गया होगा। उसने आरोपियों को देख लिया होगा। वह उनकी पहचान न बता दे, इसलिए बदमाशों ने दोनों की गला घोटकर हत्या कर दी। सोसायटी में कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने का भी आरोपी ने फायदा उठाया। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है। उससे पुलिस को साफ था कि आरोपी आसपास का ही रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *